
लुधियाना के जीटीबी नगर इलाके वायुसेना के रिटायर्ड अधिकारी व पत्नी की हत्या से दहशत का माहौल
पुलिस का दावा जल्द होगा मामले का खुलासा
चंडीगढ, 26 मई (विश्व वार्ता) लुधियाना के जीटीबी नगर इलाके में बुधवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हत्यारों ने वायुसेना के रिटायर्ड अधिकारी और उनकी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। डबल मर्डर की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट और अन्य टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा दिए। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।





















