
जम्मू-कश्मीर मे सुरक्षाबलों का बडा एक्शन
3 आतंकियो को उतारा मौत के घाट
चंडीगढ, 25 मई (विश्व वार्ता) जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाकर्मियों ने बड़ा एक्शन लेते हुए बारामूला के नजीभात क्रॉसिंग पर तीन आतंकियों को मार गिराया है। हालंकि, दु:ख की बात यह है कि आतंकियों से इस मुठभेड़ में एक सुरक्षाकर्मी को जान भी गवानी पड़ी है। इस सुरक्षाकर्मी की शहादत को सलाम है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों को आतंकियों के बारामूला में छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस के साथ सुरक्षाकर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया। जहां तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों से सरेंडर करने को कहा गया लेकिन सरेंडर न होते हुए आतंकियों ने गोलीबारी कर दी। जिसके बाद सुरक्षाकर्मी भी एक्शन में आये और आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की। मारे गए आतंकी पाकिस्तानी बताये जा रहे हैं।






















