
आईपीएल 2022 का पहला क्वालीफायर
राजस्थान को हराकर गुजरात सीधे फाइनल में
चंडीगढ़, 25 मई (विश्व वार्ता) आईपीएल 2022 का पहला क्वालीफायर कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। गुजरात ने इस मुकाबले में राजस्थान को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। हालांकि हारने के बाद राजस्थान के पास अभी फाइनल में पहुंचने का एक और मौका है। राजस्थान को अब फाइनल में पहुंचने के लिए बुधवार को लखनऊ सुपर जायंटस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से क्वालीफायर 2 में भिड़ना होगा।






















