विजय सिंगला को बर्खास्त करना मान सरकार का दिखावा : तरुण चुग
भ्र्ष्टाचार के खेल में कौन-कौन थे शामिल, “दिल्ली कॉनेशन ” का सच जनता को बताए सीएम: चुग
चंडीगढ़ 25 मई भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने वर्तमान मंत्री को भ्र्ष्टाचार के आरोप में बर्खास्त करने पर तंज कस्ते हुए कहा की मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अभी तक रेत व नशे के माफिया के विरुद्ध तो कोई कोई करवाई नहीं की। मंत्री को बर्खास्त करने के पीछे का सच क्या है, वह सच जनता को बताना होगा। मंत्री के पीछे भ्र्ष्टाचार का खेल कौन खेल रहा था, इस पर अभी भी पर्दा है।मुख्यमंत्री की यह करवाई केवल दिखावा है। मुख्यमंत्री जी करप्शन का “दिल्ली कनेक्शन” क्या है, इस बात की जानकारी दे सीएम मान। इस मामले में खिलाडी कोई और है, वह दूर से बैठा तमाशा देख रहा है। प्रदेश की जनता सच जानना चाहती है।
तरुण चुग ने कहा की दिल्ली में कौन बैठा है जो प्रदेश को रिमोट से संचालित कर रहा है। कौन है जो भगवंत मान को मंत्री को बर्खास्त करने के आदेश दे रहा है। कौन है जो भगवंत मान को प्रशासनिक आदेश दे रहा है।
तरुण चुग ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल को याद दिलाया की गुजरात व हिमाचल के चुनावी दौरे में दावा किया था की प्रदेश भ्र्ष्टाचार मुक्त हो चूका है। दो महीने तक मुख्यमंत्री की नाक के नीचे एक मंत्री हरेक टेंडर में कमीशन ले रहा है, गुजरात व हिमचाल में दिए बयान झूठे साबित हो गए है।
तरुण चुग ने आशंका परगट की भगवंत मान ध्यान बाटने के लिए इस प्रकार की करवाई करने के लिए विवश हुए है।वास्तव में वह दिल्ली में बैठे अपने राजनितिक आका को कोई संदेश देना चाहते है।
तरुण चुग ने कहा की नशे के विरुद्ध भगवंत मान उन्ही सरकारों के पढ़ चिन्हों पर चल रहे है जिन्होंने पंजाब को नशा मुक्त करने के दावे तो किए लेकिन नशा तस्करों को राजनितिक शरण दी।मान यदि नशे के विरुद्ध अभियान छेड़ना चाहते है तू पहले खुद व मंत्रिमंडल सहयोगियों का डोप टेस्ट करवाएं।