
हरियाणा के जींद जिले में दर्दनाक सड़क हादसा
एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 17 घायल
चंडीगढ, 24 मई (विश्व वार्ता) हरियाणा के जींद में बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई, जिससे पिकअप सवार छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। 17 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वाले सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सभी परिवार के मुखिया की मौत के बाद हरिद्वार से अस्थियां विसर्जित करके लौट रहे थे। हादसा चालक को झपकी आने की वजह से हुआ। मृतकों के शवों को जींद के सामान्य अस्पताल में लाया गया है. वहीं हादसे में घायल कुछ लोगों को पीजीआई रेफर किया गया है.





















