
विजय सिंगला के खिलाफ एफआईआर दर्ज , गिरफ्तारी किसी भी समय
मुख्यमंत्री ने पुलिस को कैबिनेट से बर्खास्त विजय सिंगला के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश
चंडीगढ़, 24 मई (विश्व वार्ता) इस समय की बड़ी खबर आ रही है कि कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला को मंत्री पद से हटा दिया गया है। उक्त मंत्री द्वारा प्रत्येक टेंडर में 1 प्रतिशत कमीशन लेने के आरोप पर मुख्यमंत्री द्वारा यह कार्रवाई की गई। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि विजय सिंगला ने इन आरोपों को स्वीकार किया है. जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए. उसके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला भी दर्ज किया गया है। विजय सिंगला को अब पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है।























