
पंजाब के कई जिलो मे इलाको मे बारिश ने मौसम मे आई ठंडक
कई महीनो की तपिश से लोगो को राहत
पंजाब के मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
चंडीगढ़, 24 मई (विश्व वार्ता) पंजाब के कई जिलो मे बारिश से मौसम मे ठंडक भर आई है। जिससे लोगो ने कई महीनो की तपती गर्मी से निजात मिली है। पंजाब में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। रविवार रात को हुई बारिश से सूबे के अधिकतम तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। विभाग की ओर से कहा गया है कि माझा, दोआबा और मालवा के पूर्वी हिस्से में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। हालांकि 25 से 27 मई तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।






















