
पंजाब मे आम आदमी पार्टी के इस विधायक को अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
चंडीगढ़, 24 मई (विश्व वार्ता) पंजाब के पटियाला ग्रामीण से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ बलबीर सिंह को रोपड़ की अदालत ने तीन साल की सजा सुनाई है। मिली जानकारी के अनुसार, अदालत ने डॉ बलबीर सिंह के साथ-साथ उनके परिवार के अन्य लोगों को भी तीन साल की सजा सुनाई है और पांच-पांच जुर्माना लगाया है। इस मामले में ज्यादा जानकारी तो नहीं है लेकिन किसी पुराने विवाद को लेकर अब रोपड़ की अदालत ने यह फैसला सुनाया है।























