
पडोसी राज्य हरियाणा मे कई पूर्व विधायको ने थामा कांग्रेस का दामन
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 24 मई (विश्व वार्ता) कांग्रेस पार्टी में आठ पूर्व विधायकों की दोबारा से घर वापसी हो गई। चंडीगढ़ स्थित पार्टी के मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में सभी पूर्व विधायकों को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया गया कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में शारदा राठौर, रामनिवास घोड़ेला, नरेश सेलवाल, परमिंदर ढुल, जिलेराम शर्मा, राकेश कंबोज, राजकुमार वाल्मीकि, सुभाष चौधरी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें से ऐसे चार पूर्व विधायक हैं, जिनको ढाई साल पहले आजाद चुनाव लड़ने के कारण तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया था लेकिन अब हुड्डा ने उनकी पार्टी में वापसी करा दी है।





















