
चंडीगढ पीजीआई मे नौकरी करने वाली युवती का शव कमरे मे लटका मिला
पुलिस ने की छानबीन शुरू, परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप
चंडीगढ़, 24 मई (विश्व वार्ता) चंडीगढ पीजीआई के नेहरू अस्पताल में कैशियर नौकरी करने वाली युवती का शव उसके कमरे मे पंखे से लटका मिला है। युवती ने सारंगपुर मे कमरे ले रखा है युवती सर्बजीत मूल रूप से होशियारपुर के चब्बेवाल की रहने वाली थी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को जीएमएसएच-16 अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने मामले में सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएचओ रोहित ने बताया कि इस सुसाइड के पीछे किसी का हाथ होना पाया गया तो उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएग। अभी पुलिस जांच कर रही है। वहीं दूसरा पक्ष जानने के लिए हरजीत के मोबाइल पर कई बार कॉल की लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।





















