
भारतीय टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ हुई करोड़ों रुपए की ठगी
जानें पूरा मामला
चंडीगढ़, 24 मई (विश्व वार्ता) भारतीय टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के साथ धोखाधड़ी हो गई। हरियाणा के क्रिकेटर मृणांक सिंह के खिलाफ भारतीय विकेटकीपर ने 1.6 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। ऋषभ पंत को महंगी लक्जरी घड़ियां सस्ते दामों में खरीदने के चक्कर में यह चूना लगा है। पता चला है कि मृणांक आदतन ठग है। इसी महीने उसे मुंबई के आर्थऱ रोड जेल में बंद किया गया है। वह केस भी एक बिजनेसमैन से 6 लाख ठगने का है। बताया जा रहा है कि ऋषभ पंत फ्रैंक मुलर वैनगार्ड याचिंग सीरीज की घड़ी के साथ रिचर्ड मिल की एक घड़ी खरीदना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने क्रमश: 36,25,120 और 62,60,000 रुपये का भुगतानकिया।





















