
दिल्लीवासियों को केजरीवाल सरकार का बड़ा तोहफा
इलेक्ट्रिक बसों में 3 दिन तक मुफ्त
चंडीगढ़, 23 मई (विश्व वार्ता) दिल्लीवासियों को केजरीवाल सरकार एक और सौगात देने जा रही है। सरकार ने फैसला किया है कि वो 24 मई से सड़क पर इलेक्ट्रिक बसें उतारेगी। इन इलेक्ट्रिक बसों में तीन दिनों तक लोग मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे। CM केजरीवाल द्वारा झंडी दिखाकर रवाना की जाने वाली 150 इलेक्ट्रिक बसों में दिल्लीवासी तीन दिनों के लिए मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।






















