

साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित
मोहाली का अर्शदीप अब इंडियन टीम का हिस्सा
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जून में खेली जाने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। अर्शदीप की गेंदबाजी को देखते हुए सिलेक्टर्स ने उन्हें भारतीय टीम में जगह दी है। वह 9 जून से शुरू होने जा ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 होम सीरीज में खेलेंगे। अर्शदीप मुख्य रुप से गेंदबाजी करते हैं, जबकि वह ऑल राउंडर हैं।
T20I Squad – KL Rahul (Capt), Ruturaj Gaikwad, Ishan Kishan, Deepak Hooda, Shreyas Iyer, Rishabh Pant(VC) (wk),Dinesh Karthik (wk), Hardik Pandya, Venkatesh Iyer, Y Chahal, Kuldeep Yadav, Axar Patel, R Bishnoi, Bhuvneshwar, Harshal Patel, Avesh Khan, Arshdeep Singh, Umran Malik
— BCCI (@BCCI) May 22, 2022






















