
प्रेस क्लब अमृतसर में आयोजित की गई मीडिया मीट में शामिल हुए मंत्री व विधायक
राज्य के विकास के लिए सरकार को मीडिया के सहयोग की है अति जरूरत-हरभजन सिंह ईटीओ
अमृतसर प्रेस क्लब को देश का सब से सुंदर प्रेस क्लब बनाया जाएगा-हरभजन सिंह ईटीओ
चंडीगढ, 23 मई (विश्व वार्ता) दी प्रेस क्लब आफ अमृतसर पीसीए की ओर से अमृतसर जिले के चुने गए विधायकों के साथ प्रेस क्लब में एक मीडिया मीट का आयोजन किया गया। इस मीडिया मीट के दौरान पत्रकार भाईचारे की ओर से केबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक डा अजय गुप्ता, विधायक डा इंद्रबीर सिंह निज्जर और विधायक दलबीर सिंह टौंग के साथ खुल कर विचार सांझा किए गए। मीडिया कर्मचारियों को आ रही मुश्किलों पर चर्चा हुई वहीं प्रेस क्लब अमृतसर को देश का सब से सुंदर व बढिय़ा क्लब बनाए जाने का केबिनेट मंत्री और विधायकों ने आश्वासन दिया।
अमृतसर के मीडिया कर्मचारियों को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि सरकार अकेले कोई भी काम जनकल्याण का लागू नहीं कर सकती जब तक मीडिया सरकार को सहयोग न दे। मीडिया सरकार और जनता के बीच कड़ी का काम करता है। इस लिए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार मीडिया के साथ है मीडिया कर्मचारियों के कल्याण के लिए नई योजनाएं लागू की जाएगी। मीडिया कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए आम आदमी पार्टी पहल के आधार पर काम करेगी। उन्होंने एलान किया कि सरकार के पास पड़ा साढे तीन करोड़ रूपया की राशि जल्दी ही प्रेस क्लब अमृतसर को सौंपी जाएगी। प्रेस क्लब अमृतसर का बिजली क साढे तीन लाख रुपया की लंबित बिल वही विभाग देगा जिस विभाग के पास क्लब की इमारत लम्बे समय तक रही है। उन्होंने कहा कि सरकार यह नीति बनाएगी कि किसी भी मीडिया कर्मचारी के खिलाफ आई शिकायत के मामले में एफआईआर दर्ज करने से पहले प्रेस क्लब के साथ संपर्क जरूर किया जाए।





















