
पंजाब के होशियारपुर में बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम ऋतिक जिंदगी से हारा
चंडीगढ, 22 मई (विश्व वार्ता) पंजाब के होशियारपुर के गदरीवाला गांव में बोरवेल में गिरे छह साल के बच्चे की मौत हो गई है. उन्होंने करीब साढ़े 9 घंटे की मशक्कत के बाद उसे उस पाइप से बाहर निकाल लिया, जिसके 100 फीट नीचे वह फंसा था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने कहा कि ऋतिक की मौत बोरवेल से बाहर निकालने से करीब एक घंटा पहले ही हो चुकी थी। उसकी बॉडी अकड़ चुकी थी।























