
पटियाला के 50 से अधिक प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 22 मई (विश्व वार्ता) पटियाला मे रेगुलेशन आफ फीस अन्य एडिड एजुकेशनल इंस्टीट्यूट एक्ट 2016 का उल्लंघन करने के मामले में 55 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी किया है। जानकारी अनुसार डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बताया कि फीस एक्ट 2016 के तहत जिला शिक्षा अफसर की तरफ से सरकारी स्कूलों के प्रिसिपल और हेड मास्टरों की बनाई गई निरीक्षण टीम ने प्राइवेट स्कूलों की चेकिग की थी। इस दौरान इन स्कूलों के खिलाफ फीस समेत अन्य अनियमितताएं पाए जाने वाले स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं। जांच के दौरान सामने आया है कि इन स्कूलों की तरफ से फीस एक्ट-2016 का उल्लंघन किया गया है।























