
मनीमाजरा मे सफाई कर्मचारी की पंच मार कर हत्या
पुलिस मामले मे जुटी
चंडीगढ, 22 मई (विश्व वार्ता) मनीमाजरा स्थित हाउसिंग बोर्ड चिल्ड्रन पार्क के पास देर रात करीब 11:30 बजे एक युवक की लोहे का पंच मारकर की हत्या और इसी के साथ सीने पर भी कई लाते मारी वह बीच सडक़ पर छोड़ कर चले गए जिसके बाद गुजर रहे राहगीर ने उसको मनीमाजरा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने सूरज को मृतक घोषित कर दिया।वारदात सीसीटीवी में कैद हो चुकी है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।





















