
कल से शुरू होगा वूमेंस-टी20 का महासंग्राम
चंडीगढ, 22 मई (विश्व वार्ता) वूमेंस- टी20 चैलेंज का महासंग्राम कल से शुरू हो रहा है। प्रतियोगिता का पहला मैच सुपरनोवाज और ट्रेबलेजर्स के बीच सोमवार शाम साढ़े सात बजे पुणे के एमसीए स्टेडियम में होगा।
बता दें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही तीन टीमों में भारतीय महिला क्रिकेट खिलाडिय़ों के साथ साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, आस्ट्रेलिया की दिग्गज महिला क्रिकेटर्स भी इन टीमों में खेलेंगी। प्रत्येक टीम में 16-16 खिलाड़ी होंगे।





















