
आम आदमी ने ली थोडी राहत की सांस
आज जानिए चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली किस रेट पर मिल रहा है पेट्रोल डीजल
चंडीगढ, 22 मई (विश्व वार्ता) आम आदमी के लिए यह राहत की खबर है कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटा दिया है। अब दामों में गिरावट होने से पहले के मुकाबले पेट्रोल और डीजल कम रेट पर लोगों को मिल रहा है जिससे लोग बेहद ही खुश नजर आ रहे है। चंडीगढ़ में अब आज से पेट्रोल 95 रुपये 23 पैसे और डीजल 83 रुपये 81 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है।
बता दें कि 23 मार्च के बाद से अप्रैल के पहले हफ्ते तक लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ था। लेकिन बीते कुछ हफ्तों से लोगों को राहत बनी हुई थी। चंडीगढ़ में शनिवार को पेट्रोल के दाम 104.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.81 रुपये प्रति लीटर थे।






















