
बाप रे बाप सीएनजी ने बढती मंहगाई मे दिया एक और बडा झटका
जानिये अब जेब कितनी होगी ढीली
चंडीगढ, 21 मई (विश्व वार्ता) देश मे मंहगाई ने कमर तोड कर रख दी है। लगातार बढती कीमतों ने आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया हेै। अब खबर आ रही है कि एक बार फिर सीएनजी की कीमत में इजाफा किया गया है।
दिल्ली में अब कंप्रेस्ड नेचुरल गैस की कीमत 2 रुपये प्रति किलो बढ़ गई है। अब प्रति किलो सीएनजी के लिए 75.61 रुपये देने होंगे। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजिय़ाबाद में सीएनजी की कीमत 78.17 रुपये प्रति किलो और गुरुग्राम में सीएनजी की कीमत 83.94 रुपये प्रति किलो रहेगी।





















