
बीजेपी में शामिल होने के बाद सुनील जाखड़ ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात
चंडीगढ, 21 मई (विश्व वार्ता) पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने हाल ही में कांग्रेस को विदाई दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे। पता चला है कि सुनील जाखड़ ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. बैठक में दिल्ली भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा भी मौजूद थे।
सुनील जाखड़ जब से बीजेपी में शामिल हुए हैं, तब से कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें पंजाब में किसी ऊंचे पद पर या राज्यसभा में भेज सकती है.























