
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को चटाई धूल
दूसरे नंबर पर किया क्वालीफाई
चंडीगढ, 21 मई (विश्व वार्ता) चेन्नई को 5 विकेट से हराकर राजस्थान ने IPL के प्लेऑफ में जगह बना ली है। चेन्नई ने पहले खेलते हुए 150 रन बनाए थे। इनमें अकेले मोईन अली ने 93 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने आसानी से टारगेट हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने 59 और आर अश्विन ने 40 रन बनाए।





















