
हरियाणा सरकार ने किया राजस्व विभाग का ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल लांच
चंडीगढ 20 मई (विश्व वार्ता) हरियाणा की भाजपा सरकार ने राजस्व विभाग का ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल लांच किया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दी। अब फसल खराब के आंकलन में किसानों की भूमिका बढ़ेगी, उनकी अधिकतम संतुष्टि की जाएगी। मुआवजा सीधे खाते में जाएगा। अभी मुआवजा डीसी और तहसीलदार के जरिये किसानों को मिलता है।





















