सुनील जाखड़ प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए: तरुण चुग
चंडीगढ़,18 मई भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के भाजपा में शामिल होने के फैसले का स्वागत किया है। भाजपा हमेशा समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध रही है।जाखड़ एक किसान परिवार से आते हैं और यह किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री की नीतियों का समर्थन करते रहे है।जाखड़ की एक समृद्ध राजनीतिक विरासत है। भाजपा ने पंजाब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करने के लिए उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के दरवाजे उन राजनीतिक नेताओं के लिए खुले है जो राष्ट्रीय अखंडता और पंजाब के विकास के लिए काम करने के लिए तैयार हैं।