
चंडीगढ़ के सेक्टर 38 में सनसनीखेज घटना आई सामने
दो युवक मिले लहूलुहान हालत मे
चंडीगढ, 19 मई (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ में आज सेक्टर 38 में संपर्क सेंटर के पास सुबह दो युवक लहूलुहान हालत में मिले। लोगो मे दहशत का माहौल पैदा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस जब इन दोनों युवकों को अस्पताल ले गई तो इनमें से एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया और दूसरे की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सीएफएसएल के साथ घटनास्थल का जायज़ा लिया और नमूने इक_े किए। शुरुआती जांच में यह मामला मारपीट का लग रहा है। दोनों युवकों के शरीर पर काफी जख़्म हैं।
आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ होगा या इन पर किसी और गुट ने हमला किया होगा। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना एसएचओ जसपाल सिंह भुल्लर और मलोया थाना प्रभारी सतनाम सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे।























