
इस वक्त की बडी खबर
पंजाब कांग्रेस के दिग्गज हिंदू नेता सुनील जाखड़ आज भाजपा में शामिल
चंडीगढ, 19 मई (विश्व वार्ता) पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। पता चला है कि वह दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई सीनियर नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। इसके साथ ही जाखड़ परिवार का कांग्रेस से 50 सालों का रिश्ता टूट गया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई है। पार्टी छोड़ने से पहले उन्होंने कांग्रेस को खूब खरी-खोटी भी सुनाई थी























