
नवजोत सिद्धू की बढ सकती है मुश्किले
34 साल पुराने मामले में आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला
चंडीगढ, 19 मई (विश्व वार्ता) सुप्रीम कोर्ट आज नवजोत सिद्धू से जुड़े 34 साल पुराने रोड रेज मामले में अपना फैसला सुनाएगा। गौरतलब है कि 1988 में नवजोत सिद्धू का 65 वर्षीय गुरनाम सिंह से पार्किंग को लेकर झगड़ा हो गया था। हाथापाई भी हुई। जिसके बाद इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को इस मामले में बरी कर दिया था लेकिन अब पीडि़त परिवार की ओर से पुनर्विचार याचिका दायर की गई है. पीडि़त परिवार ने कहा कि सिद्धू को दी गई सजा कम थी. सुप्रीम कोर्ट आज इस याचिका पर फैसला सुनाएगा.





















