
कांग्रेस ने मान सरकार के फैसले पर उठाया सवाल
रिटायर्ड पटवारियों को फिर से भर्ती करने का फैसला मान का चौंकाने वाला :राजा वडिंग
चंडीगढ, 19 मई (विश्व वार्ता) पंजाब मंत्रिमंडल द्वारा राजस्व विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए 1,700 सेवानिवृत्त कानूनगो और पटवारियों की भर्ती करने के फैसले पर विपक्ष कांग्रेस ने सवाल खडे किये है। विपक्षी दलों ने कहा है कि वे उपचुनाव में नहीं लड़ेंगे। कांग्रेस ने मान सरकार के फैसले पर सवाल उठाया है. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग ने कहा कि 1766 सेवानिवृत्त पटवारियों को पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को नौकरी देने के बजाय फिर से भर्ती करना एक चौंकाने वाला फैसला है।






















