
रिश्वत लेते चंडीगढ सीबीआई के हत्थे चढा अफसर
आज होगी आरोपी की पेशी
चंडीगढ, 19 मई (विश्व वार्ता) । चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड का सीनियर असिस्टेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। आरोपित शमशेर सिंह को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआइ ने रंगे हाथ आफिस में ही दस हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोचा है। आरोपी को आज सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। चंडीगढ़ सीबीआई की टीम ने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के सीनियर असिस्टेंट शमशेर सिंह को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते दबोचा है।





















