: गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा
पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया
चंडीगढ, 18 मई (विश्व वार्ता) गुजरात के मोरबी के हलवाड़ जीआईडीसी में एक नमक कारखाने की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। दर्दनाक हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की ओर से दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। जबकि, घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।