
पंजाब विश्वविद्यालय कैंपस में पढऩे वाले स्टूडेंट्स के लिए यह अच्छी खबर
लड़कियों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी शुरू
चंडीगढ, 18 मई (विश्व वार्ता) पीयू के सेक्टर-25 स्थित साउथ कैंपस में पढऩे वाले स्टूडेंट्स के लिए यह अच्छी खबर है। पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अब गेट नंबर -3 से देर रात को भी स्टूडेंट्स को एंट्री देने का फैसला किया है। स्टूडेंट्स अब किसी भी समय गेट नंबर तीन से मेन कैंपस में आ सकेंगे। पंजाब विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में लड़कियों की सुरक्षा के लिए खास हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हैं। पीयू चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर विक्रम सिंह के अनुसार कैंपस में 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। किसी भी दिक्कत आने पर सीधे पीयू सिक्योरिटी के कंट्रोल रूम या फिर संबंधित अधिकारी के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम पर संपर्क करने के लिए 0172-2771170 या मोबाइल नंबर 09779737403 पर संपर्क कर सकते हैं।





















