गुजरात में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका
हार्दिक पटेल ने पार्टी से दिया इस्तीफा
हार्दिक पटेल ने आज आखिरकार कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. हार्टिक पटेल ने इस्तीफे की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी। उन्होंने लिखा, “आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊँगा।”