रोमांचक मैच में हैदराबाद ने मुंबई को हराया
चंडीगढ, 18 मई (विश्व वार्ता) IPL 2022 के 65वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मोड़ पर 3 रनों से मात दी। भुवनेश्वर कुमार ने विकेट मेडन 19वां ओवर डालकर हैदराबाद को जीत दिलाई। इस तरह लगातार पांच हार के एसआरएच को छठी जीत मिली। सनराइजर्स हैदराबाद हालांकि अभी भी पॉइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है लेकिन टेक्निकली उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं। वहीं मुंबई इंडियंस को 13वें मुकाबले में सीजन की 10वीं हार का सामना करना पड़ा।