अशोक खेमका की गिरफ्तारी पर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने लगाई रोक
चंडीगढ, 17 मई (विश्व वार्ता) हरियाणा के चर्चित आइएएस अधिकारी अशोक खेमका खुद भ्रष्टाचार के आरोप में अपने ऊपर दर्ज एफआइआर रद करवाने के लिए हाई कोर्ट की शरण में पहुंच गए हैं। मंगलवार को हाई कोर्ट के जस्टिस अविनाश झींगन ने खेमका की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए हरियाणा सरकार व संजीव वर्मा को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।