
ट्राईसिटी में मौसम ले रहा है करवट
जानिये आने वाले दिनो मे कैसा रहेगा मौसम
चंडीगढ, 17 मई (विश्व वार्ता) चंडीगढ, मोहाली और पंचकूला मे लगातार पड रही भीषण गर्मी से लोगो का बुरा हाल है। लेकिन बीते कल शाम से ही मौसम ने करवट बदली और चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में हवाएं चलने लगी। इससे गर्मी से तो राहत मिली लेकिन धूल भरी हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।
चंडीगढ़ मौसम विभाग ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से सोमवार देर रात शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई है। वहीं, आज भी मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं। विभाग का कहना है कि इससे तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आएगी।






















