
दिल्ली ने पंजाब को हराया
दिल्ली प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर
चंडीगढ, 17 मई (विश्व वार्ता) दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2022 के 64वें मुकाबले में 17 रनों से पटखनी दी। इस जीत के साथ दिल्ली प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। दिल्ली की जीत से आरसीबी को नुकसान हुआ है वह चौथे से पांचवे स्थान पर खिसक गई है। वहीं पंजाब किंग्स इस सीजन 16 अंक तक नहीं पहुंच पाएगी।






















