
चंडीगढ़ में 15 वर्षीय लडक़ी से हैवानियत
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
चंडीगढ, 17 मई (विश्व वार्ता) चंडीगढ मे 15 वर्षीय लडक़ी से हैवानियत का मामला सामने आया है। जहां एक 15 वर्षीय नाबालिग लडक़ी के साथ ऑटो चालक ने सेक्टर-50 के जंगलों दुष्कर्म किया और फरार हो गया। जिसके बाद तुंरत एक्शन लेते हुए देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने दी जानकारी अनुसार 15 वर्षीय पीडि़त लडक़ी सेक्टर-28 में एक घर में काम करती है। रविवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे वह पंचकूला स्थित अपने घर जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुई। ऑटो चालक उसे पंचकूला छोडऩे के बजाय सेक्टर-50 के जंगलों की तरफ ले गया और नाबालिग लडक़ी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने पीडि़ता को बुड़ैल जेल रोड के पास छोडक़र फरार हो गया।






















