
कालका मे जोरदार धमाके से इलाके मे फैली दहशत
पुलिस जांच में जुटी
चंडीगढ, 17 मई (विश्व वार्ता) कालका के खेड़ा सीताराम मोहल्ले मे उस समय हडकंप और दहशत का माहौल पैदा हो गया है जब एक घर के कमरे में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद कमरे में आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि कमरे में तो आग लगी है, साथ ही 15 फुट दूर बाउंड्री वॉल भी गिर गई। पास लगते कमरों के शीशे टूट गए। खिडक़ी और एक कमरे का दरवाजा भी गिर गया। हैरानी ये है कि किसी को पता ही नहीं कि धमाका किस चीज का था। 45 साल के जिग्नेश मिश्रा रोज इस धमाके मे जिग्नेश झुलस गए। गंभीर हालत को देखते हुए घायल को चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 रेफर किया गया है।
जिस कमरे में आग लगी उसमें सिलिंडर भी था। यदि सिलिंडर में आग लग जाती तो हादसा और भी भयावह हो सकता था। धमाके का कारण जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।




















