
राजस्थान ने लखनऊ को हराकर किया प्लेऑफ का दावा मजबूत
चंडीगढ, 16 मई (विश्व वार्ता) राजस्थान ने लखनऊ को 24 रन से हराकर प्लेऑफ का दावा मजबूत कर लिया है। उसके 13 मैचों में 16 अंक हैं। और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। राजस्थान ने पहले खेलते हुए 178 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ की टीम 154 रन ही बना सकी। इससे पहले हुए मैच में गुजरात ने ऋद्धिमान साहा की सीजन की तीसरी हाफ सेंचुरी की बदौलत चेन्नई को 7 विकेट से हरा दिया।





















