
पाकिस्तान में दो सिखों की हत्या का भारत ने जताया कड़ा विरोध
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
चंडीगढ, 16 मई (विश्व वार्ता) पाकिस्तान के पेशावर में दो सिखों की हत्या पर भारत सरकार ने कड़ा विरोध करते हुए कहा है कि पड़ोसी देश में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। भारत ने दुख जताया है और पाकिस्तान से इस घटना की तत्काल जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
भारत ने दुख जताते हुए पाकिस्तान से इस घटना की तुरंत जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.




















