चंडीगढ, 15 मई (विश्व वार्ता) भारत ने आज इतिहास रचते हुए थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को हरा दिया है। भारतीय पुरुष टीम ने मलेशिया और डेनमार्क जैसी टीम को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी और फाइनल में इंडोनेशिया को हराकर इतिहास रच दिया.