
पाकिस्तान के पेशावर में दो सिख भाइयों की गोली मारकर हत्या
चंडीगढ, 15 मई (विश्व वार्ता) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी शहर पेशावर में अज्ञात हमलावरों ने सिख समुदाय के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. मारे गए लोगों की पहचान सलजीत सिंह (42) और रंजीत सिंह (38) के रूप में हुई है. फिलहाल, कातिलों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं।






















