
क्रिकेट जगत में आज शोक की खबर
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स नही रहे
चंडीगढ, 15 मई (विश्व वार्ता) क्रिकेट जगत में आज शोक का दिन है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स की कार दुर्घटना में मौत हो गई। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साइमंड्स के निधन की पुष्टि की है। साइमंड्स को विश्व के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर खिलाडिय़ों में से एक माना जाता है।























