कोलकाता ने हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को अभी रखा जिंदा
चंडीगढ, 15 मई (विश्व वार्ता) प्लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से जरूरी मैच में कोलकाता ने हैदराबाद को 54 रनों से हरा दिया। आंद्रे रसेल के 49 रनों की मदद से टीम ने 177 रन बनाए थे। सैम बिलिंग्स ने भी 34 रन बनाए। स्पीडस्टार उमरान मलिक ने 3 विकेट लिए। जवाब में हैदराबाद की टीम 123 रन ही बना सकी। कोलकाता के अब 13 मैचों से 12 अंक हैं। अभिषेक शर्मा ने 43 रन बनाए। रसेल ने 3 विकेट लिए।