
भारतीय जनता पार्टी पंचायती चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार-हरियाणा CM मनोहर लाल
चंडीगढ, 15 मई (विश्व वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी पंचायती चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है। चुनाव करवाने का फैसला चुनाव आयोग द्वारा लिया जाएगा। सरकार द्वारा आयोग को इस संबंध में पत्र लिखा जा चुका है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को चंडीगढ़ में शुरू हुए दो दिवसीय सम्मेलन के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।




















