
भीषण गर्मी में झुलसा पंजाब
दो दिन तक कोई राहत नहीं
चंडीगढ, 15 मई (विश्व वार्ता) भीषण गर्मी ने पंजाब मे कोहराम मचा दिया है। कई जिलों का पारा 45 डिग्री पार कर चुका है। गर्मी की तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है।मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों तक गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी।




















