
सुनील जाखड के कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद इस पार्टी के विधायक ने जाखड़ को दिया शामिल होने का न्योता
कहा करेगें जोरदार स्वागत
चंडीगढ, 15 मई (विश्व वार्ता) पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड ने कांग्रेस को अलविदा कर दिया है। इसके बाद पंजाब की राजनीति मे हलचल पैदा हो गई है। इसी दौरान जाखड़ को भाजपा में शामिल होने का न्यौता मिल गया है। भाजपा नेता पूर्व विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा कि जाखड़ बड़े लीडर हैं। अगर हाईकमान राजी हो तो हम ऐसे नेता का बांहें फैलाकर स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि कमजोर हाईकमान की वजह से सुनील जाखड़ के साथ यह व्यवहार किया गया। उन्हें सस्पेंड करने और पदों से हटाने की बात कही गई।




















