
खुशखबरी: यूटी प्रशासन ने कर्मचारियों को दी बडी सौगात
चंडीगढ, 14 मई (विश्व वार्ता) यूटी प्रशासन ने अपने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। प्रशासन ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता यानी डीए 31 से बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया है। बढ़ी हुई दरें 1 जनवरी 2022 से लागू होंगी।






















