
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को कहा अलविदा
पढिये क्या कहा
चंडीगढ, 14 मई (विश्व वार्ता) पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आज फेसबुक पर लाइव घोषणा की कि वह पार्टी छोड़ रहे हैं। एक लाइव वीडियो में उन्होंने पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और अंबिका सोनी के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला। साथ ही उन्होंने कहा, ”यह चिंता का शिविर होना चाहिए था, चिंतन का नहीं. पार्टी आलाकमान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “पंजाब कांग्रेस के बेड़े को दिल्ली में उन नेताओं ने नष्ट कर दिया, जो पंजाब और पंजाबियत के बारे में कुछ नहीं जानते हैं।” उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सलाह दी कि कांग्रेस पंजाब में अस्तित्व के संकट का सामना कर रही है और उन्हें इसकी विचारधारा से विचलित नहीं होना चाहिए।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...






















