
पंजाब, हरियाणा समेत समूचे उत्तर भारत मे भीषण गर्मी से आम जन जीवन अस्त व्यस्त
चिपचिपाती गर्मी और लू के थपेड़े ने लोगो का जीना किया मुहाल
चंडीगढ, 14 मई (विश्व वार्ता) पंजाब, हरियाणा समेत समूचा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट मे है। जिससे आम जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। इन दिनों लोगों को गर्मी की मार दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। सुबह और रात के समय उमस और चिपचिपाती गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है तो वहीं दोपहर के समय में लू के थपेड़े परेशान कर रहे हैं।
पिछले कछ दिनों से चंडीगढ का तापमान 40 डिग्री से नीचे रह रहा था पंजाब के बठिंडा का सबसे ज्यादा 45.4 डिग्री तापमान और हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री दर्ज किया गया जोकि अभी का रिकार्ड तापमान है।





















